2025 में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में जो कटौती हुई है, वो वाकई में भारतीय लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जिस तरह महंगाई ने हर घर का बजट हिला कर रख दिया था। अब हर महीने का खर्च थोड़ा हल्का लगेगा, और आम आदमी को अपनी जेब पर कुछ कम बोझ महसूस होगा। ये फैसला सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर बाजार और व्यापार पर भी पड़ेगा। खासकर होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों के लिए ये एक पॉजिटिव खबर है, क्योंकि अब खाना पकाने का खर्च कम होगा और मुनाफा थोड़ा बढ़ेगा।
LPG Price Cut 2025
1 मई 2025 से घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में ₹50 की कटौती की गई है। यह कटौती देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में लागू की गई है। नीचे तालिका में कुछ प्रमुख शहरों की नई दरें दी गई हैं:
City | Old Price | New Price |
Delhi | 903 | 853 |
Mumbai | 902.50 | 852.50 |
Kolkata | 929 | 879 |
Chennai | 918.50 | 868.50 |
Bengaluru | 905.50 | 855.50 |
Hyderabad | 955 | 905 |
Ahmedabad | 916 | 860 |
Chandigarh | 912 | 862 |
व्यावसायिक उपयोग एलपीजी सिलेंडर के दाम
अब बात करते हैं उन लोगों की जो एलपीजी का इस्तेमाल सिर्फ घरों में नहीं, बल्कि अपने कारोबार में करते हैं। 1 मई 2025 से 19 किलो वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में भी कटौती की गई है – और वो भी करीब ₹14.5 से ₹17 तक।
City | New Price |
Delhi | 1,747.50 |
Kolkata | 1,851.50 |
Mumbai | 1,699.00 |
Chennai | 1,906.00 |
मासिक बजट पर प्रभाव
एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई कटौती का असर सीधे तौर पर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। सोचिए, अगर हर सिलेंडर पर ₹50 की बचत हो रही है, तो साल भर में ये रकम ₹600 तक पहुंच जाती है। अब ये ₹600 कोई छोटी-मोटी रकम नहीं है, खासकर उन परिवारों के लिए जो पहले से ही तंग बजट में गुजारा कर रहे हैं।

Hi, I’m Rohit, the founder and lead content writer at CareerUp360.com. With over 4 years of experience in writing about government jobs, career updates, exam notifications, and employment news, I’m dedicated to helping job seekers across India stay informed and succeed in their career journey.